सिसवन: प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के बावनडीह स्थित राजकीय पालीटेक्निक कालेज में गुरुवार को प्राचार्य की मनमानी से नाराज छात्रों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। इस दौरान कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्राचार्य द्वारा किसी बात को लेकर एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित अन्य छात्र पालीटेक्निक परिसर में ही हंगामा व प्रदर्शन करने लगे। नाराज छात्रों का कहना है कि प्राचार्य रामपुकार चौधरी अपनी मनमानी करते हैं।

छात्रों का आरोप है कि कालेज में न शिक्षक समय पर आते हैं और ना ही क्लास ही समय पर चलता है और ना ही कैंटीन में ठीक ढंग से खाना ही मिलता है। प्राचार्य से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शिकायत करने पर कालेज से निकालने की धमकी दी जाती है। वहीं प्राचार्य ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया। हंगामा की सूचना मिलते ही चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव, सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों के साथ बैठककर आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026