सिसवन: सरयू नदी में कूदी किशोरी, तलाश जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर स्थित सरयू नदी स्लुइस गेट बांध के समीप शनिवार को एक किशोरी सरयू नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह पानी की धारा में लापता हो गई। नदी में उसके कूदने की सूचना पर पहुंची सिसवन थाना पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से उसकी खोजबीन करने में जुट गई है। वहीं पुलिस घटनास्थल से साइकिल, ओढ़नी एवं चप्पल एवं कुछ कागजात बरामद की है। बताया जाता है कि ग्यासपुर गांव की एक किशोरी घर से गांव स्थित सरयू नदी बांध पर पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी।

बताया जाता है कि घटनास्थल के आसपास अपने खेतों में काम कर रहे लोगों ने लड़की को नदी में छलांग लगाते हुए देखा, इसकी सूचना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों के माध्यम से उसकी तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक उसे बरामद नहीं किया जा सका था। उसकी खोजबीन जारी थी। चर्चा के अनुसार किशोरी इंटर में नामांकन कराने को लेकर घर से निकली हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से साइकिल, ओढ़नी एवं चप्पल एवं कुछ कागजात बरामद की है। इस मौके पर सीओ सतीश कुमार, सीआइ अनुज कुमार आदि मौजूद थे। सीओ ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026