✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाना क्षेत्र के साईंपुर गांव की नई बस्ती में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लगने से दस झोपड़ीनुमा घर जल गए। इस घटना में अनाज, कपड़ा समेत एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आग से झुलसने से दो महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान नई बस्ती निवासी उमाशंकर यादव की पत्नी सरस्वती देवी तथा पंचदेव यादव की पत्नी लखपति देवी शामिल हैं। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर लोग भोजन करने के बाद घर में आराम कर रहे थे। तभी चंदन यादव की झोपड़ीनुमा घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्वजन व ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर दिया और देखते ही देखते 10 लोगों की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया।
इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे गए। आग बुझाने में अपने को असहज देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर के बाद अग्निशमन विभाग की कई गाड़ी भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में उमाशंकर यादव की पत्नी सरस्वती देवी तथा पंचदेव यादव की पत्नी लखपति देवी झुलस गई। इस घटना में पंचदेव यादव, चंदेव यादव, देव यादव, सत्यदेव यादव, परमात्मा यादव, ओमप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव, विष्णु यादव, किशुन यादव तथा उमाशंकर यादव को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अंचलाधिकारी सतीश कुमार तथा सिसवन थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…