सिसवन: चैनपुर में उचक्कों ने महिला की अटैची चुराई

परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर बाजार से मंगलवार की दोपहर उचक्कों ने एक महिला का पैसा, अंगूठी व अन्य सामान से भरी अटैची की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद से बाजार में अफरातफरी मच गई। दिनदहाड़े इस तरह की घटना पर लोग एक बार फिर प्रशासन की ओर अंगुली उठाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर की एक महिला की शादी दरौली थाना क्षेत्र के मुंडा गांव में हुई है।

मंगलवार को मुड़ा गांव के अनिल सिंह की पत्नी निर्मला देवी अपने मायके से चैनपुर बाजार आई। अपनी बेटी की शादी के लिए एक सुनार की दुकान से अंगूठी खरीदी। वह शादी के लिए अटैची में 30 हजार रुपये लेकर ससुराल जाने के लिए चैनपुर बाजार में दरौली जाने वाली बस पर चढ़ी। बस की सीट पर अटैची रख नीचे उतरकर सेव खरीदने लगी। वापस लौटी तो उसकी अटैची गायब थी। महिला ने इसकी सूचना चैनपुर ओपी को दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026