जीरादेई में अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की दोपहर तीतरा बंगरा के समीप अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में दो युवकों की दर्दनाक घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में शामिल चार युवक की गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी भीम यादव (19) वर्ष और विशाल गोंड (18) वर्ष के रूप में हुई है। जबकि घटना में घायल सोनू कुमार (20) बर्ष को गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया गया।

जबकि तीन घायल युवक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहाश गांव के रहने वाले है। घटना के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से प्रखंड मुख्यालय में फॉर्म जमा करने की बात कहकर घर से निकले हुए थे। फार्म जमा करने के बाद दोनों युवक मैरवा किसी दोस्त से मिलने के लिए निकल गए। तभी सीवान की तरफ से आ रही अनियंत्रित बस ने उन्हें कुचल दिया। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि मैरवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की बाइक को बचाने की चक्कर में बस ड्राइवर ने आपा खो दिया।

और बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। और इसकी सूचना मैरवा थानाअध्यक्ष संजीव कुमार को दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना की बारीकियों से जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष ने कुछ देर के लगी जाम को हटाते हुए गाड़ियों का परिचालन शुरू कराया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026