परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर ओपी के नया गांव में तकरीबन एक माह पूर्व ससुराल आई एक नव-विवाहिता द्वारा पति का घर छोड़ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक ओपी क्षेत्र के नयागांव निवासी एक युवक की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में हुई थी. ब्याह रचाकर युवक काफी खुश था. लेकिन अचानक उसके जीवन में काले बादलों ने बसेरा कर लिया.
ससुराल आने के बाद युवक की पत्नी कुछ ही दिन तक ठीक-ठाक रही. मंगलवार को नव विवाहित मंगलवार को घर से फरार हो गई और पति समेत ससुराल वालों को इसकी भनक भी नहीं लग पायी. बताया जा रहा है कि नव-विवाहिता अपने साथ नगदी-गहने व दहेज में मिली बाइक के कागजात व चाभी भी लेती गयी है. सूचना मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, परंतु सभी रिश्तेदारियों व परिचितों के यहां तलाश करने के बाद भी विवाहिता का कहीं पता नहीं लग पाया. परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है. इधर घटना के बाद जितनी मुंह उतनी बात कही जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…