दरौली: ब्लड कैंसर पीड़ित दसवी वर्ग की छात्रा की मौत

  • परीक्षा परिणाम देखने से पहले तोरा दम
  • कई महीनों से इलाजरत थी छात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कृष्णपाली पंचायत स्थित बलिया गांव की कैंसर पीड़ित एक दसवी वर्ग की छात्रा की मौत हो गई. छात्रा की पहचान बलिया गांव निवासी मुन्ना गौड़ का पन्द्रह वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार सोनम पिछले कई महीनों से ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थी तथा बीमारी अवस्था में ही उसने अपने हौसलों को नहीं छोड़ाऔर अपनी पढ़ाई को जारी रखी. फरवरी माह में बिहार बोर्ड से मैट्रिक का परीक्षा भी दी थी तथा परीक्षा परिणाम जानने के लिए एक एक दिन अपने हौसलों के सहारे जिंदगी और मौत से जूझते हुए आस लगाए बैठी थी.

लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. छात्रा की हौसलों पर ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी भारी पड़ गया और उसने मंगलवार की सुबह में दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि सोनम को बीमारी की जानकारी होने के बावजूद कभी हताश और निराश नहीं दिखी और पढ़ाई को सामान छात्रों की तरह जारी रखी. अपने परिवार में चार बहनों में सबसे छोटी थी. सोनम के आकस्मिक मृत्यु से परिवार वाले टुट चुके हैं तथा सभी का रो रो कर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026