परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट मठिया गांव में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने राम जानकी मंदिर का ताला तोड़ उसमें रखे घंटा व लाउडस्पीकर चोरी कर ली। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मंगलवार की सुबह पुजारी रमेश भारती पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सोमवार की शाम मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा पाया। मंदिर के अंदर जब जांच की तो तो मंदिर में लगा पीतल का घंटा तथा लाउडस्पीकर गायब था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…