परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव में सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर स्थित एक वेल्डिंग दुकान का ताला तोड़ चोरों ने लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। इस संदर्भ में दुकानदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि वह लगभग 10 बजे रात तक अपने दुकान पर था। इसके बाद दुकान बंद कर खाना खाने के बाद घर पर सो गया। सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि दुकान की ताला टूटा हुआ है।
दुकान में रखे दो वेल्डिंग मशीन, हथौड़ा के अलावा बनाकर रखे गए ग्रील, गेट व अन्य बनाने वाले सामान की चोरी की गई है। सामान की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए होगी। इसकी जानकारी सिसवन थाने को दी गई है। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दुकानदार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…