परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर भदौर गेट के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इसमें दोनों बाइक पर सवार दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. घायलों को चैनपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां से हालत गंभीर देखते हुए सभी को सीवान रेफर कर दिया गया. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि चैनपुर ओपी के माधवापुर गांव निवासी बब्लू सिंह और रबी कुमार दोनों एक ही बाइक से बुधवार की सुबह मेंहदार जा रहे थे. दोनों भादौर गेट मोड़ पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई.
इसमें दोनों युवकों समेत दूसरी बाइक पर सवार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दिघवालिया गांव निवासी अर्चना कुमारी, श्वेता कुमारी, गोबिंदा कुमार समेत पांच लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की ओर से सभी घायलों को टेंपू के माध्यम से चैनपुर स्थिति एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना पर चैनपुर ओपी पुलिस चैनपुर स्थित क्लीनिक में पहुंची. जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा था. ओपी पुलिस ने घटना की जानकारी ली. एएसआई संतोष ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल छपरा जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए रसूलपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…