परवेज अख्तर/सिवान: सावन एंटरटेंमेंट के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘छोटे सराकार’ का भव्य मुहूर्त रेड हेवेन सीवान में संपन्न हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में विनय बिहारी व फिल्म से जुड़े लोगों के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सब ने फिल्म के कंसेप्ट हो सराहा और फिल्म की सफलता की कामना की. फिल्म ‘छोटे सराकार’ के निर्माता राजन प्रसाद हैं, जबकि अमिताभ कुमार निर्देशक हैं. निर्देशक अमिताभ कुमार ने की कई फिल्में बनाई है. जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इस फिल्म रोहन सिंह ‘छोटे सरकार’ बना रहे हैं. यह फ़िल्म मई में शुरू हो जायेगी. इस अवसर पर जीवन यादव, साबिर आलम, जिया खान, सुशील बाबा, मुर्तजा अली कैसर, फैयाज खान, सोनू गुप्ता आदि उपस्थित थे. ‘छोटे सरकार’ पारिवारिक, लव स्टोरी व एक्शन के साथ फुल कॉमेडी फिल्म है.
इसके बारे में निर्देशक अमिताभ कुमार बताते हैं कि ‘छोटे सराकार’ बेहद रोमांचक कहानी पर आधारित है. इसकी कहानी पर मैंने खूब मेहनत की है और तब जा कर यह बेजोड़ फिल्म बना रहे हैं. आज इसकी शुरूआत मुहूर्त से हो गई है. फिल्म की शूटिंग हम बड़े पैमाने करने वाले हैं. इसके लिए हमने उत्तर प्रदेश लोकेशन को चुना है. हमारी फिल्म के गाने से लेकर स्क्रीनप्ले तक सभी बेहद खास होने वाले हैं. आगे हम इसके बारे में और भी जानकारी शेयर करेंगे. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में रोहन सिंह राजपूत मेन लीड में होंगे. उनके साथ फिल्म में विनय बिहारी, बालेश्वर सिंह, महाकाल गुरू, जूही पांडे, रागनी शर्मा, टी एन त्रिपाठी, नौनित गोस्वामी, रंजीत सिंह राजपूत, सिपाही लाल भारती, मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे. लेखक नीरज यादव है. फिल्म का संगीत मुन्ना मिश्रा का होगा है. डीओपी जानू बागोरिया है पीआरओ अरविंद मौर्य होंगे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…