परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर-रामगढ़ मार्ग पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप गुरुवार को स्कार्पियो से धक्का लगने से दो विद्यार्थी घायल हो गए। उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, दोनों की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल छात्र की पहचान चांदपुर गांव निवासी पशुपति ठाकुर की पुत्री सिमरन कुमारी एवं गुलबुल शर्मा के पुत्र अंशुक कुमार के रूप में हुई है। दोनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर के छात्र हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को वाहन के साथ पकड़ थाना लाई। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि चालक एवं वाहन को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…