परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर-रसुलपुर मुख्य मार्ग पर बंगरे मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलो में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आकाश शर्मा और कुमेन्द्र शर्मा शामिल हैं. घटना शुक्रवार की दोपहर दो बजे की बताई जाती है. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिये चैनपुर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया.
जहां पर आकाश शर्मा को बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आकाश शर्मा व कुमेंद्र शर्मा अपने रिश्तेदार के घर छ्परा जिला के एकमा से अपने घर छाता आ रहे थे. तभी चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के बंगरे मोड़ के समीप एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार फरार हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…