सिसवन: मोबाइल चोर गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

  • चोरों के पास से एंड्रॉयड सेट बरामद
  • कई बार हो चुकी है मोबाइल छीनतई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी पुलिस ने चैनपुर बाजार से शनिवार की देर शाम छापेमारी कर दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक ओपी क्षेत्र के भदौर गांव निवासी वर्मा गिरि के पुत्र रोहित कुमार गिरी व हरीश गिरि के पुत्र रोहित उर्फ गोलू गिरि हैं। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से आधा दर्जन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की कई दिनों से मोबाइल चोर गिरोह क्षेत्र में सक्रिय हुए थे। देर शाम चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग के बंगरे की बारी व आसपास सुनसान सड़कों पर हथियार के बल पर लोगों से मोबाइल की छीनतई कर रहे थे।

इस मोबाइल गिरोह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से लगी थी। गुप्त सूचना मिलते ही देर शाम छापेमारी की गई। जिसमें दो लोगों को पकड़ा गया। इन लोगों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान कई मोबाइल चोरी करने की बात इनलोगों ने स्वीकार की। जिन लोगों की मोबाइल छीनतई हुई थी वे लोग थाने पहुंच अपने मोबाइल की पहचान कर रहे थे। गिरोह के मुख्य रूप से सक्रिय दो की गिरफ्तारी होने से पुलिस राहत की सांस ली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026