सिसवन: झपकी से अनियंत्रित हुई बोलेरो ने छात्रा को मारी टक्कर, गम्भीर

चैनपुर-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनपुर ओपी थाना के सामने हुइ हादसा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनपुर ओपी थाना के समीप शनिवार की सुबह कोचिंग मे पढ़ने जा रही एक 15 वर्षीया छात्रा को एक अनियंत्रीत बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दिया. हादसे मे छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई. स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में छात्रा को इलाज के लिए चैनपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया.

जख्मी छात्रा की पहचान चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी उमेश सिंह के पुत्री गोल्डी कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि बोलेरो चालक की झपकी आ जाने से यह हादसा हुई हैं. इधर घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. वहीं गाड़ी में सवार यात्री सुरक्षित हैं. सूचना पर पहुंची चैनपुर ओपी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को अपने कब्जे में ले छानबीन में जुट गईं हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026