भगवानपुर हाट: नूरुद्दीन एवं उनकी पत्नी हज के लिए रवाना

बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें हज पर जाने से पहले मिलकर दी बधाइयां

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट भगवानपुर अंसारी टोला निवासी सेवानिवृत प्रधान शिक्षक मौलाना नूरुद्दीन अंसारी एवं उनकी पत्नी अख्तरी खातून को हज पर रवानगी से पहले शुक्रवार को दुआइया मजलिश एहतेशाम का आयोजन किया गया. जिसमें बहुत दूर-दूर से आए मौलानाओं ने अपने तकरीर से उपस्थित जन समुदाय को हज के बारीकियों को बताया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मौलाना नूरुद्दीन एंव उनके पत्नी से मिलकर हज पर जाने से पहले उन्हें बधाइयां दी.मौलाना नूरुद्दीन अंसारी ने बताया कि अल्लाह के दरबार में उनकी फरियाद कबूल हो गई है .हज पर जाने की अनुमति पत्र मिलने पर पूरे परिवार में खुशियां है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार के द्वारा हज पर जाने की व्यवस्था की गई है . वहां पहुंच कर राष्ट्र की सलामती एवं विकास के लिए दुआ करूंगा.

उन्होंने अपने तथा अपनी पत्नी को खुशनशीब बताया कि उन्हें हज पर जाने का मौका मिला है . 19 जून को गया अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा से विमान अरब देश के जद्दा के लिए उड़ान भरेगा. इससे पहले 17 जून को ही पटना स्थित हज भवन में पहुंच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है . जहां से 18 जून को सभी प्रकिया पूरा होने पर गया पहुंचा दिया जाएगा. हज पर जाने से पहले जो भी स्वास्थ्य सम्बन्धी चेकौप का काम पूरा कर लिया गया है. रवानगी से पहले दुआ करने वालों में शिक्षक एम एल सी अफाक अहमद, रविन्द्र राय, प्रमुख हरेंद्र मांझी,कमरूद्दीन अंसारी,हाफिज तन वरूल कादरी,मौलाना मजहरूल कादरी,प्रो लड्डन खां,दरवेश आलम,गुलाम मुस्तफा,समीउल्लाह सिद्दीकी,अख्तर हुसैन आदि लोग शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026