सिसवन: मोबाइल दुकान में चोरी का असफल प्रयास, वारदात सीसी कैमरे में कैद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। वारदात सीसी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में पीड़ित मोबाइल दुकानदार चंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे करीब आधा दर्जन युवक मेरे दुकान के सामने आकर मीटर तोड़ रहे थे, तभी बाजार में रात्रि प्रहरी के रूप में मौजूद बहादुर ने सिटी बजानी शुरू कर दी।

सीटी की आवाज सुनकर मीटर तोड़ रहे चोर भाग निकले, लेकिन 10 मिनट के बाद वे सभी दुबारा दुकान के पीछे से आकर मीटर तोड़ना शुरू कर दिए। रात्रि प्रहरी ने फिर सिटी बजानी शुरू कर दी। इसके बाद चोर वहां से भाग निकले। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी फोन के माध्यम से चैनपुर ओपी पुलिस को दी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इधर पुलिस का कहना है कि चोरी करने की करतूत सीसी कैमरे में कैद है। पुलिस सीसी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार द्वारा बुधवार को चैनपुर ओपी में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026