रघुनाथपुर: मोतिहारी को आठ विकेट से पराजित कर सिवान किया फाइनल में प्रवेश

दूसरा सेमीफाइनल नेपाल बनाम बनारस के बीच आज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय एसबीएस कप का पहला सेमीफाइनल सिवान की कैफ एकेडमी बनाम मोतिहारी टीम के बीच खेला गया। इसमें सिवान की कैफ एकेडमी की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल प्रवेश किया। टास जीतकर मोतिहारी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 17 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी सिवान कैफ एकेडमी की टीम दो विकेट के नुकसान पर 15.2 ओवर में जीत का लक्ष्य पूरा कर लिया।

मैन आफ द मैच का पुरस्कार सिवान टीम के खिलाड़ी सोनू गुप्ता को राजपुर एसबीआइ सीएसपी संचालक सह सामाजिक कार्यकर्ता मृगेंद्र सिंह ने प्रदान किया। इस खेल की कमेंट्री सुजीत कुमार निराला एवं रविशंकर यादव, स्कोरर विकास गौरव, विकास गुप्ता ने की, अंपायर युवराज सिंह व राजेश यादव ने किया। इस टूर्नामेंट के आयोजक शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल नेपाल बनाम वाराणसी टीम के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक श्रीराम प्रसाद सोनी, देवेंद्र प्रसाद, जयश्री चौरसिया, नरेश मदेशिया सहित काफी संख्या में खेलीप्रेमी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026