परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव में सोमवार की रात ट्रांसफार्मर की चोरी कर रहे तीन युवकों की ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब दो बजे छितौली गांव में नए ट्रांसफार्मर के पास कुछ लोग खड़े थे। किसी को आता जाता नहीं देखे तीनों युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर उसे खोलने लगे।
तभी ग्रामीणों को चोरी की भनक लगी और तीनों चोरों को दबोच लिया गया। इनके पास से चोरी के क्वायल, 14 लीटर तेल व एक तार काटने वाली कट्टर मशीन बरामद हुई है।तीनों चोरों की पिटाई करने के बाद स्थानीय ओपी को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि पकड़े गए चोर सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी मिथलेश महतो, धनेश्वर महतो और ओमवीर महतो हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…