भगवानपुर हाट: पूर्व चौकीदार सहित तीन को चाकू मार किया घायल, आरोपित गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सरसैयां में 23 अक्टूबर की शाम आपसी विवाद में पूर्व चौकीदार दुलारचंद मांझी, पुत्री विभा कुमारी और भतीजा सूर्य कुमार को गांव के एक व्यक्ति ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों की स्थिति गंभीर बता चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस मामले में घायल के स्वजन नीरज कुमार ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अवधकिशोर प्रसाद को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि परिवार के सदस्य 23 अक्टूबर को अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे तभी अवध किशोर प्रसाद आकर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर वह चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया तथा और फरार हो गया। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अवध किशोर प्रसाद के गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेजा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024