सिसवन: दो मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो फरार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर-पंचमवा मुख्य सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने धर दबोचा जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान ग्यासपुर पंचायत के टोलापुर निवासी उपेंद्र राजभर तथा नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।घटना के संबंध में पीड़ित सिसवन थाना क्षेत्र के सुवही निवासी कमलाकांत राम ने बताया कि 20 मई को किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाइक से ग्यासपुर गया था। वहां से मंगलवार की सुबह अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उसे ग्यासपुर-पंचमवा बांध पर रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के दौरान उसके हाथ-पैर चोट आई।

इसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाश मोबाइल लूटने के बाद मेरे ही मोबाइल से मेरे घर के नंबर पर काल मोबाइल के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। पीड़ित के स्वजनों ने बदमाशों की मांग को स्वीकार करते हुए पैसा देने की बात कह कर राशि पहुंचाने के लिए जगह से संंबंध में पूछताछ की तो बदमाशों ने घटनास्थल पर रुपये पहुंचाने की बात कही। पीड़ित के परिजनों ने अलग-अलग दिशाओं से समूह बनाकर घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ को देखकर बदमाश वहां से भागने लगे तभी ग्रामीणों ने उसमें से दो बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के नाम टोलापुर निवासी सत्येंद्र राजभर और छोटू यादव बताया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026