परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया जामो थाना क्षेत्र के भलुई निवासी बाबू जान मियां के पुत्र आशिक अली ने 21 मई को थाना में आवेदन देकर अपने बड़े भाई अमजद अली को अपहरण कर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कोइरीगांवा निवासी रामबाबू कुमार, श्याम प्रसाद, छक्का टोला निवासी दिलीप समेत चार लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आशिक अली ने आवेदन में कहा है कि 20 मई की शाम करीब सात बजे मेरा भाई अमजद अली बड़हरिया सत्यनारायण मोड़ से बकरा बेचकर घर लौट रहा था।
जब वह जामो-बड़हरिया मुख्य सड़क स्थित मननपुरा गांव के समीप पहुंचा तभी तीन बाइक पर सवार छह लोग पहुंचे। उसमें दो व्यक्ति पिस्टल का भय दिखाकर मेरे भाई के जेब से 18000 रुपये छीन लिए। इसका विरोध करने तथा पहचान करने की बात कहने पर वे सभी मेरे भाई को बाइक पर बैठा कर सफी छपरा चंवर में लेजाकर रड से मारपीट कर घायल कर दिया तथा बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब मुझे सूचना मिली तो उक्त स्थल पर पहुंच भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…