परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को पानी टंकी फटने से अफरातफरी मच गई। नल-जल योजना के तहत बनी इस पानी टंकी के फटने से इसके गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अन्य दिनों की तरह जब इस टंकी में पानी भरा जा रहा था तो एकाएक टैंक फट गया और सारा का सारा पानी गिर गया। टंकी फटने के बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।
लोगों ने आरोप लगाया है कि बिते एक सप्ताह पहलें टंकी में छेद हो गया था,जानकारी के बावजूद जिम्मेदारो के द्वारा मरम्मत नहीं किया जा रहा था ।जिससे प्रतीदिन हजारों लिटर पानी बर्बाद होती थी ।कई लोगों ने यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा टंकी को फोड़ा गया है।फिलहाल टंकी के फट जाने के कारण नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति व्यवस्था उस वार्ड में ठप पड़ गई है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीड़ीओ को दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…