परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कंपनी ने 52 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा है। शहरी अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि इन सभी पर 10 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। कहा कि सेक्शन एक के जेई आफताब आलम के नेतृत्व में तुरहाटोली, महावीरी पथ, लहेराटोली, सराय मोड़ व मखदुम सराय में सात लाख 31 हजार बकाया रखनेवाले 28 लोगों का कनेक्शन काटा गया है।
जबकि साढ़े तीन लाख बकाया रखने वाले 16 लोगों को नोटिस भी दिया गया है। सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर के दरबार मार्केट व सब्जी बाजार में चार लाख 75 हजार बकाया रखनेवाले 15 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। वहीं दो लाख 83 हजार बकाया रखनेवाले 11 लोगों को नोटिस भी दिया गया है। सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर, यादव टोला व कोईरीटोला में तीन लाख 30 हजार बकाया रखेनवाले 9 लोगों का कनेक्शन काटा गया। वहीं एक लाख 73 हजार बकाया रखने वाले 17 लोगों को नोटिस दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…