✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ: सिसवन थाना क्षेत्र ग्यासपुर गांव में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों द्वारा फायरिंग के दौरान एक सिपाही की मौत मामले के आरोपियों के घर पुलिस ने छापेमारी की लेकिन आरोपी फरार मिले।मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र राम की पत्नी व उसके भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस सूत्रों की माने तो हिरासत में लिए गए उक्त दोनों लोगों से पुलिस को कुछ ठोस सबूत हाथ लगे हैं।
गोलीबारी की घटना के बाद लोगों में दहशत
थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मे पुलिस टीम पर गोलीबारी की घटना के बाद डीएसपी श्री जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में भले ही पुलिस अपराधियो को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है बावजूद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।स्थानीय ग्रामीण दबे जुबान इस बात की चर्चा कर रहे हैं कहीं फिर से तो जंगलराज शुरू नहीं हो गया।ग्रामीण दबी जुबान इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। इधर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर गश्त तेज कर दी है।थाना क्षेत्र के जगह-जगह चौक चौराहों पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…