सिसवन: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिजन के चीख-पुकार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया. मृतक की पहचान चैनपुर ओपी थाना के लौआरी गांव के लाली यादव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर घर से एकमा जाने के दौरान रसुलपुर-एकमा मुख्य मार्ग पर एकमा की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था.

जहां पास के निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार बाद गंभीर हालत को देख कर रेफर कर दिया गया था. मगर इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह घायल युवक ने दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अचानक निधन होने से परिजन में शोक की लहर व्याप्त है. मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार की देर शाम कर दिया गया. मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दीया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026