सिसवन के जई छपरा स्थित बंद मकान से पांच लाख के सामान की चोरी

कोलकता में रहता है परिवार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवान प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों चोरी व लूट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव में मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने बंद पड़े एक मकान को निशाना बनाया और लाखों रुपए के संपत्ति पर हाथ साफ कर ली. घटना की जानकारी लोगों को बुधवार की अहले सुबह हुई तो गांव में दहशत फैल गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस एवं मकान के मालिक को फोन से दी. मकान मालिक ने चोरी की सूचना अपनी विवाहित बेटी को दी. चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची विवाहित बेटी जब अपने मायके पहुंची तो ग्रामीणों के साथ घर के अंदर गई. जहां घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. बताया कि उनके पिता विश्राम शर्मा पूरे परिवार सहित कोलकाता में रहते हैं. उनके मकान में अक्सर ताला बंद रहता है.

इस दौरान मंगलवार की रात चोरों ने मकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर बारी-बारी से मकान के अंदर प्रवेश किया और मकान के अंदर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे दो अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने का जेवर, नया कपड़ा, बर्तन सहित अन्य उपयोगी सामान चोरी कर ले गए. हालांकि, कितने की चोरी हुई है इसका सही आकलन मकान मालिक के घर पहुंचने पर ही चल पायेगा. लेकिन विवाहिता ने चोरी के सामान का कीमत लगभग पांच लाख रुपए से ज्यादा बताया. बताया जा रहा है कि चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है. इधर चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026