सिवान में बच्ची को जिंदा करने का प्रलोभन देकर कब्र से निकलवा दिया शव, उल्टा पड़ गया दांव

परवेज अख्तर/सिवान :
आधुनिक युग में भी कुछ लोग अब भी अंधविश्वास पर यकीन करते हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार की शाम आंदर प्रखंड के धर्मपुर गांव में देखने को मिला। कुछ दिन पूर्व दफनाई गई एक बच्ची के शव को उसके स्वजनों ने झाड़फूंक करने वाली महिला के कहने पर कब्र से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बेलवासा गांव स्थित काली मंदिर परिसर में घंटों मंत्रोच्चार कर जीवित करने का खेल शुरू कर दिया। झाड़फ़ूंक करने वाली महिला द्वारा बच्ची को जीवित करने का प्रलोभन स्वजनों को दिया गया था। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उक्त महिला की पिटाई शुरू कर दी।

घटना के बाद महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस घटना की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आंदर थाना के छजवा गांव निवासी वकील साह की पुत्री अंशिका कुमारी की मौत कुछ दिन पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से दो जुलाई को उसके शव को गांव स्थित श्मशान घाट में कब्र खोद दफना दिया। शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दुलारी देवी के कहने पर अंशिका के माता-पिता ने उसके शव को कब्र से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दुलारी ने मंदिर परिसर में झाड़फ़ूंक शुरू कर दी। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो वे आग बबूला हो गए और उक्त स्थल पर पहुंच महिला की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला वहां से भाग गई।

ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी आंदर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को दफना दिया गया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, बलभद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, लालदेव प्रसाद, मुक्तिनाथ पांडेय, संजय बिन, जयराम बिन, सुरेश बिन आदि उपस्थित थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से उस बच्ची के शव को कब्र खोद दफना दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026