पटना: नौबतपुर थाने के पाली गांव में एक नशेड़ी ने मात्र पचास रुपए के लिए एक युवक की चाकू गोदकर कर हत्या दी।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही अनिल सिंह के बेटे प्रिंस को स्मैक और गांजे की लत है। लोगों से अक्सर पैसा मांगकर नशा करता है। शनिवार को बारह बजे के आसपास अवधेध सिंह के मकान के पास खड़े श्रीकांत सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ छोटू (23)से पचास रुपये मांग रहा था। प्रदीप के मना करने पर प्रिंस ने चाकू से उसके पेट में वार कर बुरी तरह जख्मी कर फरार हो गया।
छोटू के चिखने की आवाज सुन ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। जख्मी हालत में जमीन पर पड़े छोटू को आनन फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मृतक के भाई सुदीप ने अनिल सिंह के पुत्र प्रिंस को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित नशेड़ी प्रवृत्ति का है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…