सिवान: श्रद्धापूर्वक मनी पूर्व प्रधानमंत्री की 32वीं पुण्यतिथि

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के पकड़ी मोड़ स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सर्वधर्म शांति पाठ आयोजित कर श्रद्धापूर्वक पूर्व पीएम को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए शहादत देने वाले राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत निर्माण के दृढ़ संकल्प के दम पर भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में पहचान दिलाई है।

वहीं शिवधारी दुबे, रामाकांत सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, सुशील कुमार, नीरज यादव, शशि गुप्ता, अजीत कुमार उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय की परिकल्पना को स्थापित करने के लिए पंचायती राज कानून को कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। औद्योगिक विकास एवं कंप्यूटर क्षेत्र में उनके द्वारा लाई गई क्रांति का ही नतीजा है कि आज वैशविक स्तर पर भारतीय कंप्यूटर दक्ष युवाओं का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। मौके पर अखिलेश सिंह, रेयाजुद्दीन अहमद राकी, रिजवान अहमद, शमसाद अली, विकास तिवारी, मनोज तिवारी, संतोष पांडेय, ध्रुव लाल कुशवाहा, ईद महम्मद, नेयाजुद्दीन अहमद खान, संस्कार यादव, जमील अहमद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026