सिवान: भारत निर्माण में बाबा साहेब की भूमिका अहम

परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश राजद कार्यालय के निर्देश पर सदर प्रखंड के टड़वां ग्राम में रविवार को बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हसीबुल्लाह अंसारी ने की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन वृत्त सहित भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब के योगदान की चर्चा की। कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर की भूमिका भारत के निर्माण में बेहद अहम रही है। जीवन में सामाजिक स्तर पर व्याप्त चुनौतियों से जूझते हुए बाबा साहब ने भारत के निर्माण में जो योगदान दिया है, वो अद्वितीय है।

फिर चाहे बात संविधान निर्माण की हो या फिर शिक्षा, राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयासों की। सामाजिक समानता के लिए डा. आंबेडकर के प्रयासों का ही नतीजा है कि भारत में पिछड़े, शोषित वर्ग को समानता का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। परिचर्चा में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी अकरम सिद्दीकी, आयोजन प्रभारी विधायक बच्चा पांड़ेय, जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, चंद्रिका राम, इरशाद अली, रियासत नवाज खान, चंदेश्वर यादव, मकरध्वज यादव, नमस्ते यादव, गोरख साह, चंद्रमा चौधरी, मुखिया सिराजुद्दीन अंसारी, भीम यादव, हरेंद्र राम, अशोक यादव, अमरनाथ यादव, वीरेंद्र चौधरी तथा शंभू बाबा सहित कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024