सिवान: शराब पीकर लौट रहा युवक कार समेत गढ्ढे में गिरा

  • शादी समारोह में शामिल होने यूपी गया था अभिषेक ओझा
  • घर वापसी के दौरान टड़वा के समीप कार सड़क से लुढ़की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा के समीप अशोका होटल के पास से शनिवार को एक अजीजोगरीब घटना सामने आयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक युवक नशे की हालत में अपनी कार समेत सड़क से नीचे उतर गया, जिसके कारण वह पानी के बीच जा फंसा। हालांकि पानी से निकलने की उसने काफी कोशिश कीं लेकिन घायल होने के कारण व पानी में गिरी कार से निकल नहीं पा रहा था। कार चालक जिले के दरौली थाना क्षेत्र का अभिषेक ओझा बताया जा रहा है। इधर कार के पानी में गिरने के बाद राहगीरों ने हो-हल्ला शुरू किया। आसपास गश्त कर रही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबकी मदद से अभिषेक को कार से बाहर निकाला गया। घायल होने के कारण इलाज को लेकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में पुलिस को अभिषेक के हरकत पर शक हुआ और मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि उसने शराब का सेवन की है। पूछताछ में बताया है कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह यूपी के एक गांव में गया हुआ था, जहां उसने शराब पी ली। नशे में ही वह अपनी कार से घर वापस हो रहा था इसी दौरान उसकी कार सड़क से नीचे ढुलक गयी। वहीं राहगीरों की मानें तो घटना के समय कार में कई लोग सवार थे। गौरतलब है कि पुलिस शराब और शराबियों पर शिकंजा कसने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बावजूद इसके शराबी और शराब बिक्री में कोई कमी नहीं आ रही है। वहीं पुलिस ने एक और शराबी को गिरफ्तार किया है। सूत्ता फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार शराबी राजकुमार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026