सिवान: जमीन पर कब्जा करने में विफल नगर परिषद गिरा रहा जहां-तहां कचरा

  • गंदगी फैलने का एकमात्र कारण पांच वर्षों बाद भी खुद की खरीदी गई जमीन पर नगर परिषद का कब्जा नहीं हो पाना है
  • नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
  • एनएच समेत अन्य जगहों पर फेंक रहे कचरे से पसरी गंदगी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कचरा पॉइंट्स पर जमा कचरों का इन दिनों सही समय पर उठाव नहीं होना आम बात हो गई है। इससे जहां दिन चढ़ने के बाद भी कचरा पॉइंट्स पर कूड़े का ढेर लगा रहता, वहीं रास्ते से गुजरने वाले व आस-पास रहने वालों की परेशानी भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। लोग नाक बंद कर या रुमाल रखकर आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि शहर की गंदगी को ग्रामीण इलाके की सड़कों व एनएच किनारे फेंक नगर परिषद इन रास्तों को भी दूषित करने पर तुला है। फेंके गए कचरों को जलाने से वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों का इन रास्तों से गुजरना मुश्किल हो गया है। सुबह-सवेरे सैर पर निकले लोग हो या इन रास्ते से आते-जाते राहगीर सब के सब नगर परिषद की इस लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है। इस परेशानी का सबसे बड़ा व एकमात्र कारण करीब पांच वर्षों बाद भी खुद की खरीदी गई जमीन पर नगर परिषद का कब्जा नहीं हो पाना है।

नौतन प्रखंड के अंगौता में 2017 में जिस जमीन को कूड़ा निस्तारण के लिए नगर परिषद ने खरीदा था, वह आज भी उसके कब्जे में नहीं आ सकी है। नगर परिषद कर्मियों द्वारा वहां कचरा गिराने जाने की स्थिति में स्थानीय लोगों का विरोध सहना पड़ा है। ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र का प्रतिदिन का कचरा कभी एचएच किनारे तो कभी सीवान- गोपालगंज रोड में सड़क किनारे गिराया जा रहा है। बताया जा रहा कि इलाके के लोगों के बढ़ते विरोध व कचरा गिराने गए कर्मियों के साथ कई दफा मारपीट की नौबत आ जा रही है। ऐसे में पिटाई व कचरा गिराने में आने वाली मुश्किलों से बचने के लिए समय से कचरे का उठाव नहीं हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026