सिवान: ईयर फोन लगाकर गाना सुन रेलवे ट्रैक पर टहल रहा युवक आया ट्रेन की चपेट में

  • सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की हुई मौत
  • परीक्षा दिलवाने के लिए बहन को लेकर सीवान आया था मृतक

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के इस्लामिया नगर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से रविव्र को दोपहर एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान जीरादेई थाना क्षेत्र हीर मकरियार बदली निवासी संजय सिंह का पुत्र उज्वल कुमार के रूप में की गयी.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी बहन को परीक्षा दिलवाने के लिए जेड ए इसलामिया महाविद्यालय में लाया था.बहन को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद वह घूमने लगा.कुछ ही क्षणों के बाद वह फ़ोन निकाल कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुनने लगा और गाना सुनते रेलवे ट्रैक पर चला गया.वह रेलवे ट्रैक पर गाना सुनते रहा जिसके बाद आम्रपाली एक्सप्रेस आ रही थी और अपना हॉर्न बजा रही थी लेकिन युवक सपने कान में ईयर फ़ोन कगा कर गाना सुनने में ब्यस्त था.

ट्रैन हॉर्न बजाते हुए नजदीक चली आयी लेकिन लोगो के चिलाने के बाद भी वह नही सुना तभी नजदीक आयी ट्रैन पर उसकी नजर पड़ी तबतक ट्रेन के चपेट में आ गया.जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन फानन में घायल को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल के कर्मियों द्वारा घायल युवक के परिजनों की सूचना दी गई और परिजन सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसे लेकर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026