सिवान: थूक का छींटा पड़ा शरीर पर तो अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई को गोली मार उतारा मौत के घाट, मोहल्ला में सनसनी

मकान मालकिन को पुलिस ने लिया हिरासत में

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
इन दिनों सिवान शहर में अपराधियों का बोलबाला चरम सीमा पर देखी जा रही है।जिससे आम से लेकर खास तक के लोगों में दहशत का माहौल कायम है।इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। रविवार की देर शाम सिवान शहर में एक अपराधिक घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।यहां बताते चलें कि सराय ओपी थाना क्षेत्र के पुरानी किला मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहे एक उत्तर प्रदेश के कपड़ा व्यवसाई को अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार मौत के घाट उतार दिया है।यह घटना का अंजाम इसी मोहल्ले के तीन सशस्त्र अपराधियों ने घर में घुसकर दिया।घटना का अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी आसानी से भाग निकले।मृतक सिवान में अपने अन्य साथियों के साथ रहकर पुराना कपड़ा की खरीद बिक्री करता था।बताया जाता है कि थूक का छींटा पड़ने पर बौखलाए अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी है।

मृतक की पहचान एहसान मलिक (25 वर्ष) पिता गुलाब मलिक ग्राम जलालाबाद जिला समली उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है।जो पुरानी किला पोखरा स्थित शमीम आरा पति मुस्ताक अली के मकान में मृतक अपने अन्य साथियों के साथ लगभग एक वर्षों से किराया लेकर रहता था।अपराधियों के गोली के शिकार घायल एहसान मलिक को उसके अन्य दो साथियों में क्रमशः शौकीन मलिक तथा अमजद एवं मकान मालकिन शमीम आरा में इलाज हेतु सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित दल बल के साथ सिवान सदर अस्पताल पहुंचे।

इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित ने मृतक के अन्य दो साथियों में क्रमशः शौकीन मलिक एवं अमजद से पूछताछ की बाद में पुलिस ने मकान मालकिन शमीम आरा का बयान संदेहास्पद होने के कारण उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।उधर पुरानी किला पोखरा में उत्तर प्रदेश के कपड़ा व्यवसाई की हुई निर्मम हत्या कांड को लेकर मोहल्ला में दहशत का माहौल कायम है। सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे के निर्देश के आलोक में सराय ओपी प्रभारी श्री तनवीर आलम समेत कई पुलिस पदाधिकारी मोहल्ला में गश्त लगा रहे हैं।इस संदर्भ में सराय ओपी प्रभारी श्री तनवीर आलम ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी जारी है।जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026