सिवान: मारपीट कर हत्या मामले में फरार अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआरी वार्ड नंबर 3 में बीते 16 जुलाई को मारपीट मामले में हुई वृद्ध की मौत में फरार चल रहे आरोपी ने मंगलवार को सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया.बताते चलें कि बीते 14 जुलाई की देर संध्या दो पाटीदार सहाजन साह और स्व. महाजन साह के पुत्रों के बीच किसी मामले को लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगा. जिसके बाद यह मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और दोनों तरफ से लाठियां चलने लगी. जिसमें सहजन शाह के सर पर लाठी से गंभीर चोट लग जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जहां परिजन उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराये.

लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया. जहां परिजन गोरखपुर लेकर चले गए वहां भी स्थिति गंभीर होने के कारण लखनऊ लेके चले गए. लेकिन 16 जुलाई की संध्या सहाजन साह की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाना की घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. जिसके बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के आश्वासन के बाद परिजन वापस लौट गये. इस मामले में नामजद आरोपी हरकेश साह, सुजीत साह और एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे. जहां सुजीत शाह ने सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026