सिवान: जिप अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ जिले की सुख समृद्धि की मांगी दुआएं

परवेज अख्तर/सिवान: जय माता दी के जयघोष के साथ यूपी के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने जिप सदस्यों के साथ मां विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना कर सीवान जिले के सुख समृद्धि की कामना की. इसके साथ ही मानव जाति पर आए विश्वव्यापी कोरोना संकट से पार दिलाने के लिए मां विंध्यवासिनी की विशेष आराधना की गई. उन्होंने कहा कि मां की पूजा-अर्चना करने से सुख और समृद्धि के साथ सौभाग्य की प्राप्ति होती है. भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं व पाप मुक्त हो जाते हैं.

ज्ञान में वृद्धि होती है, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. मां जीवन में आने वाले संकटों को भी दूर करती हैं. उन्होंने कहा कि आज विश्व के सामने कोरोना जैसा संकट है. विश्व को कोरोना मुक्त कराने की प्रार्थना की गई. मौके पर जिप सदस्य समरजीत सिंह, हितेश कुमार, सुशील कुमार डब्ल्यू, सुशीला देवी,ब्रजेश साह, राजेश यादव मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026