सिवान: हत्याकांड के आरोपी अभियुक्त को उम्र कैद की सजा

एडीजे छह प्रवीण कुमार सिंह श्रीनेत की अदालत ने सुनाई सजा

परवेज अख्तर/सिवान: एडीजे छह प्रवीण कुमार सिंह श्रीनेत की अदालत ने सोमवार को हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त विश्वनाथ यादव को उम्र कैद की सजा दी है. अदालत ने अभियुक्त विश्वनाथ यादव पर 20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की आधी राशि विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से मृतक श्रीनिवास यादव की बूढ़ी मां मालती देवी को दी जाएगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिसवन थाना के गंगपुर गांव निवासी मालती देवी एवं विश्वनाथ यादव के बीच 21 नवंबर 2018 को संध्या में वाद विवाद आरंभ हुआ तथा विश्वनाथ यादव गाली गलौज करने लगा. मालती देवी का पुत्र श्रीनिवास यादव घर में था.

वह बाहर निकल कर विश्वनाथ यादव का विरोध करने लगा और गाली देने से मना किया. इसी बात पर विश्वनाथ यादव ने अपने जेब में रखे चाकू से श्रीनिवास यादव के सीने पर प्रहार कर दिया. जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में श्रीनिवास को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मालती देवी के बयान पर विश्वनाथ यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. हत्या के दूसरे दिन ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जेल भेजे जाने की समय से लेकर सजा सुनाए के समय तक अभियुक्त जेल में ही बंद रहा है. मामले में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक तथा बचाव की ओर से अधिवक्ता शिवनाथ सिंह ने बहस किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026