मैरवा: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को किया अधमरा

  • मारपीट की घटना को लेकर कई बार हो चुकी पंचायती
  • घायल महिला 24 घंटे बाद भी नहीं कर सकी बात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के घोघा टोला में एक विवाहिता द्वारा दहेज की मांग नहीं पूरी करने पर सोमवार को सास ससुर एवं पति द्वारा मार पीट कर अधमरा कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घायल महिला को मायके एवं आसपास के लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. इस संबंध में पीड़िता सुमन देवी द्वारा थाने में दिए आवेदन के अनुसार बड़ागांव घोघा टोला के विश्वनाथ सिंह सिंह के छोटे बेटे अनिल सिंह से पांच वर्ष पहले शादी हुई थी. दो बच्चे भी हैं, परंतु हमेशा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता है. जिसे लेकर कई बार गांव में ही पंचायत हो चुकी है.

शनिवार को इसी तरह पांच लाख रुपए एवं एक चार पहिया गाड़ी मांगे जाने का विरोध करने पर पति अनिल सिंह ने अपने पिता विश्वनाथ सिंह तथा मेरी सास के साथ मिलकर मारने लगे. उक्त लोगों ने डंडा एवं लोहे की छड़ से मेरे शरीर के हर हिस्से पर वार किए. जिससे मैं घायल होकर बेहोश हो गई. मैं पहले भी पिटाई बरदास कर इन लोगों के साथ रहने की कोशिश की, परंतु अब मेरी जान को खतरा है. मेरे पति के दोनों बड़े भाई जो दिल्ली में रहते हैं, उन लोगों ने भी फोन पर मुझे जान से मारने की धमकी दी है. इधर पीड़िता के मां-बाप मैरवा थाना से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026