सिवान: पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों गिरफ्तार अपराधियों भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार चारों अपराधियों को पूछ ताछ के बाद एम एच नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने मंगलवार को जेल भेज दिया. किसी घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रहे थे. जिसे पुलिस ने ऐन मौके पर पहुंच कर विफल कर दिया.पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें (1) सनोज पटेल (22) पिता स्व गेंदालाल पटेल, उसरी बुज़ुर्ग, (2) तबरेज खान (26) पिता रहीमुद्दीन खान ग्राम शेखपुरा (3) मुमताज खान (21) पिता नशीरुल्लाह खान खाजेपुर कला (4) आरिफ खान उर्फ लाडला खान पिता नुरूलहोदा खान ग्राम रजनपुरा टोलापुर तथा (5) राजा खान ग्राम खाजेपुर कला शामिल है.

योजना बनाते समय राजा खान कहीं चला गया था. जिससॆ वह गिरफ्तार नहीं हो सका. पुलिस राजा खान को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सनोज पटेल पर आंदर व एमएच नगर थाना में तकरीबन आधा दर्जन मामले दर्ज है. वहीं राजा और मुमताज पर भी अपराधिक मामले है. जबकि तबरेज और आरिफ पर कोई मामला नहीं मिला है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026