परवेज अख्तर/सिवान: 2018 बैच के कुल 58 महिला-पुरुष दारोगाओं को सीवान जिले में पदस्थापित किया गया है.पिछले दिनों सभी ने राजगीर में पासिंग आउट किया है. दो से तीन दिनों के भीतर योगदान करने वाले दारोगाओं में 29 महिला तो इतने ही पुरुष दारोगा शामिल हैं. एक साथ इतनी संख्या में मिले दारोगाओं से जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी, साथ ही अन्य कार्यों को भी गति मिलेगी.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सृजित पदों के अनुरूप पदाधिकारियों के नहीं रहने से कानून व्यवस्था पर असर पड़ रहा था.कई थानों में विधि-व्यवस्था को लेकर एक या फिर दो ही पदाधिकारी मौजूद हैं.
ऐसे में प्रशिक्षण प्राप्त करके आए 58 दारोगाओं से रिक्तियों को भरा जा सकेगा साथ ही सहूलियत भी मिलेगी. पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण समाप्ति के बाद एक सितंबर को सभी प्रशिक्षु दारोगाओं को विरमित कर दिया गया है. हालाकि जिले में प्रशिक्षण को आए प्रशिक्षु दारोगाओं को शहर की कमान दी जाएगी या फिर ग्रामीण थानों की इसे लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नए दारोगाओं पर शराबबंदी के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेवारी दी जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…