सिवान: तीन हजार मतदान कर्मियों में 116 से शोकॉज

अनुपस्थित रहे मतदानकर्मियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

परवेज अख्तर/सिवान: हशहर के आठ प्रशिक्षण केन्द्रों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार से मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में कर्तव्य व दायित्व का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इधर, प्रशिक्षण के पहले ही दिन सभी 8 प्रशिक्षण केन्द्रों को मिलाकर 116 मतदान कर्मी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे, जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। प्रशानिक जानकारी के अनुसार पहले दिन प्रशिक्षण लेने वाले तीन हजार मतदान कर्मियों में अनुपस्थित रहे 116 मतदान कर्मियों से शोकॉज किया गया है। एडीएम रमण कुमार सिन्हा ने बताया कि शोकॉज के साथ प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने की प्रमाण समेत ठोस वजह पूछी गई है। सही जवाब नहीं मिलने पर सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर की जायेगी। इधर, प्रशिक्षण के दूसरे दिन शानिवार को डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षण दिया गया। नोडल मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार ने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के समय पीठासीन पदाधिकारी ईवीएम के लिए एनेक्सचर 13 व मतपेटिका के लिए 18 का उपयोग करेंगे। 17 सी प्रपत्र अलग अलग पदवार तैयार किए जायेंगे। मॉक पोल प्रमाण पत्र स्टेचुटरी पॉकेट में जायेगा। इस बार इसकी संख्या अधिक होगी।

इस बार वोटरों को नोटा का विकल्प नहीं

पंचायत चुनाव के सफल संचालन के लिए दूसरे दिन भी ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय में मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। नोडल मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनियुक्त मास्टर ट्रेनर ने बताया कि इस बार मतदाताओं को नोटा का विकल्प नहीं रहेगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सभी मतदाता बैलेट पेपर के साथ साथ ईवीएम का भी बटन दबाएंगे। मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था की जिम्मेवारी पीठासीन पदाधिकारी की होगी। सहायक नोडल सुधीर शर्मा ने बताया कि पीठासीन पदाधिकारी को सभी पदों के लिए अलग अलग मतों का लेखा का प्रपत्र तैयार करना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026