सिवान: मोदी-शाह के फांसीवादी राज के खिलाफ निर्णायक जनांदोलनों के लिए तैयार हो: भाकपा माले

परवेज अख्तर/सिवान: चारु मजूमदार के शहादत दिवस भाकपा माले कार्यालय संजय भवन खुरमावाद सिवान में जिला सचिव हंसनाथ राम की अध्यक्षता में हुआ. जिसमें कॉमरेड चारु मजमुदार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाकपा माले के जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि महान तेभागा किसान आन्दोलन और तेलंगाना सशस्त्र किसान आन्दोलन से प्रेरित माकपा में मौजूद क्रांतिकारियों ने चारु मजूमदार के नेतृत्व में चीनी क्रांति के तर्ज पर मुक्त क्षेत्र और क्रांति कारी सत्ता के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला के नक्सलबाड़ी में राज सत्ता के खिलाफ किसानों का ऐतिहासिक सशस्त्रविद्रोह शुरू कर दिया. अवसरवादी और संसोधवादी की वर्चस्वशाली वाली बंगाल की सरकार ने विद्रोह को कुचलने के लिए क्रूर दमन शुरू किया.

तब पार्टी में मौजूद क्रान्तिकारियों ने नक्सलबाड़ी के समर्थन में चारु मजूमदार के नेतृत्व में क्रांतिकारी कम्युनिस्टों की अखिल भारतीय समन्वय समिति में सन्गठित कर लिया. उसके बाद पूरे देश में क्रांतिकारियों और अवसरवादियों के बीच सन्घर्ष काफी उग्र हो गया.  क्रान्तिकारी लगातार एकजुट होते गए और टूटकर नक्सली मूवमेंट से जुड़ते रहे और यही समिति आगे चलकर सीपी आई, माले में विकसित हो गयी और चारु मजूमदार उसके संस्थापक महासचिव बने. माले के जिला कमेटी सदस्य व आइसा जिला अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि चारु ने कहा था कि जनता के स्वार्थ ही पार्टी का स्वार्थ है, हम गोली से मरेंगे भूख से नहीं. मौके पर आइसा जिला सचिव अनिस कुमार, कदम रसूल, रामाजी मुखिया, गौतम पांडे, विजय गुप्ता, अजित, पीयूष, राजदेव  आदि लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024