महाराजगंज: आरडीडी छपरा ने किया पीएचसी का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: सारण परिक्षेत्र स्वास्थ्य निदेशक सरोज सिंह ने अपने टीम के साथ महाराजगंज पीएचसी व बलिया अतिरिक्त पीएचसी का निरीक्षण व कोविड सर्वे का फील्ड सत्यापन की.  महाराजगंज पीएचसी में गंदे चादर व फर्स की गंदगी पर खरी-खरी सुनाई. मौके पर पीएचसी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिया. साथ हीं अस्पताल के सफाई एजेंसी का 15 दिन का पैसा काटने का निर्देश दिया. बीसीएम स्वाति कुमारी को ओपीडी का पुर्जा काटने पर आश्चर्य किया. निदेशक ने कहा कि मरीज काउंसलर को मरीज की काउंसिलिंग करना चाहिए, अविलंब काउंसेलिंग का  निर्देश दिया. किसी दूसरे स्वास्थ्य कर्मी से रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश पीएचसी प्रभारी राजेश कुमार को दी.

निदेशक ने प्रखंड क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण केंद्रों की जानकारी ली. पीएचसी के जनरल वार्ड, टॉयलेट आदि का निरीक्षण किया, पीएचसी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से सुबह आठ से शाम छह बजे तक कोरोना को लेकर बचाव के लिए समुचित जानकरी की जाती है.निदेशक ने स्वास्थ्यकर्मियों को सफाई रखने के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने बलिया अतिरिक्त पीएचसी में कोविड टीकाकरण का फील्ड सत्यापन किया. इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य विभाग सरोज सिंह के अलावे डॉ अनिल कुमार, पीएचसी के प्रभारी राजेश कुमार, डॉ अनिल कुमार, मनोज कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक, थहीम फातमी केयर इंडिया ब्लॉक मैनेजर, स्वास्थ्य प्रबंधक मुशेलम आलम, अकाउंटेंट अमित कुमार, बीसीएम सरिता देवी उपस्थित थीं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026