सिवान: राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत है शिशु मंदिर के भैया बहन -अनुरंजन

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया मुख्यालय स्थित पं दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में प्रांत के निर्देशानुसार एक दिवसीय वंदना एवं संगीत कार्यशाला का आयोजन अध्यक्ष रघुनाथ शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ. सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव सह भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कायशाला का शुभारंभ किया गया. आचार्य रत्नेश पांडेय के वैदिक मंत्रों का उच्चारण के साथ विधिवत् रूप से पूजन हुआ. प्रांत द्वारा भेजे गए द्वय आचार्य संतोष जी एवं प्रज्ञा दि्वेदी द्वारा कार्यशाला में भैया बहनों एवं आचार्य गण विधिवत् रूप से तबला एवं हारमोनियम पर संगीतमय वंदना का अभ्यास कराया गया. आगत अतिथियों का स्वागत किया गया.

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सचिव अनुरंजन मिश्रा ने कहा विद्या भारती द्वारा संचालित पं दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर में भैया बहनों को सेवा, संस्कार और शिक्षा की गुण भरा जाता है. भैया-बहनों के अंदर राष्ट्र भक्ति की भावना भरी जाती है. छोटे-छोटे भैया बहन राष्ट्र के प्रति समर्पित होते हैं. इस मौके पर प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्रा, राजालाल राम, वीरेंद्र गिरि, परशुराम पांडेय, राजेश गिरि, संतोष मिश्रा, विजय साह, अजीत राम, पुनीत सिन्हा, रिम्पी सहित आचार्य अभय साह, जितेंद्र सिंह ,पम्मी कुमारी मंच का संचालन आचार्य प्रशांत कुमार ने किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026