सिवान: दोपहर एक बजे तक सौ से भी कम लाभार्थियों ने लिया था वैक्सीन का डोज

  • जिले में कुल 27 लाख 03 हजार 477 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन का है लक्ष्य
  • शाम 05:30 बजे तक जिले में 02 हजार 336 लाभार्थियों ने लिया था वैक्सीन

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में 15 वर्ष आयुवर्ग से अधिक के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन कार्य तेजी से किया जा रहा है। लेकिन जिला मुख्यालय के सत्र स्थलों से मिली एक खबर परेशान करने वाली है। जिला मुख्यालय के दो सत्र स्थलों पर दोपहर एक बजे तक सौ से भी कम लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया था। जांच के दौरान मिलने वाले कोविड पॉजिटिव मरीजों में धीरे-धीरे कमी आने के कारण लोगों में अब पहले की तरह वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह नहीं है। लिहाजा सत्र स्थलों पर पहुंचने से अब लाभार्थी कतराने लगे हैं।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले में बनाए गए कुल सत्र स्थलों पर शाम 05:30 बजे तक करीब 02 हजार 336 लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया था। वहीं अबतक जिले में लाभार्थियों ने वैक्सीन का कुल 43 लाख 51 हजार 176 डोज लिया है। इनमें से वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 25 लाख 79 हजार 017, दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 17 लाख 47 हजार 207 जबकि बूस्टर डोज लेने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या करीब 24 हजार 952 है। बताया गया कि जिले में 15 वर्ष आयुवर्ग के कुल 27 लाख 03 हजार 477 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026