बड़हरिया: असामाजिक तत्वों ने टेम्पो चालक को बंधक बनाकर पीटा

  • पुलिस ने दोनों गांव के छह को हिरासत में लिया
  • आर्केस्ट्रा में हुए विवाद के प्रतिशोध में हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मंशाहाता में रविवार की रात आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। शाहबाचक मंदिर के समीप असामाजिक तत्वों ने बुधवार की रात मंशाहाता के एक टेम्पो चालक को पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी। पिटाई से टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल टेम्पो चालक मंशाहाता निवासी स्व. रघुनाथ यादव का पुत्र अमर यादव है। घटना बुधवार की देर रात 11 बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से टेम्पो चालक को बंधक मुक्त कराया गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल टेम्पो चालक का इलाज पीएचसी में कराया। गुरुवार की सुबह मारपीट की घटना को लेकर परिजन सहित कई ग्रामीण शाहबाचक गांव पहुंचकर मारपीट करने वालों से पूछताछ करने की कोशिश की।

लेकिन पूछताछ के दौरान दोनों गांव के लोगों के बीच विवाद होने के बाद पथराव हो गया। इससे दोनों गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। फलस्वरुप दोनों गांवों के बीच तनाव कायम हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआई संतोष कुमार ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को शांत कराया। त्वरित कार्रवाई करते हुए मंशाहाता व शाहबाचक गाव के तीन-तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले मंशा हाता में आई बारात में आर्केस्ट्रा में फरमाइसी गीत बजाने के लेकर मंशाहाता व शाहबाचक के कुछ युवकों में मारपीट हो गई थी। जिसके प्रतिशोध में इस तरह की घटना हुई है। दोनों पक्षों ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पथराव में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024