सिवान: सतर्कता व जागरुकता मार्च निकालकर जदयू ने भाजपा की साजिश का किया पर्दाफाश

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने सतर्कता व जागरुकता अभियान अभियान निकाला। इस दौरान आमलोगों से भाजपा की साजिश व केंद्र सरकार की नीतियों से सतर्क रहने व आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का केंद्र के सत्ता विमुक्त करने का आह्वान किया गया। जदयू नेताओं ने बताया कि भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का पर्दाफाश करने के निर्णय के तहत जागरुकता मार्च का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर व जिला संगठन प्रभारी अल्ताफ अहमद राजू के संयुक्त नेतृत्व में गोपालगंज मोड़ से जेपी चौक पर मार्च निकाला गया।

इस दौरान डा. भीमराव आंबेडकर व जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा की गई। अपने संबोधन में जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि भाजपा देश में सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगी है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा पूरे देश में अलग-थलग पड़ गई है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकेतू सिंह, मुतुर्जा अली कैसर, राजेश्वर चौहान, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, इंदु देवी, निभा सिंह, राकेश सिंह पटेल, मनीष सिंह सहित सैकड़ों जदयू नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024