तरवारा समेत जिले के कई प्रखंडों में जागरूकता एवं सतर्कता अभियान के तहत जदयू के कार्यकर्ताओं ने धो डाला केंद्र सरकार को

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के कई प्रखंडों में मंगलवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने सतर्कता व जागरुकता अभियान अभियान निकाला। इस दौरान आमलोगों से भाजपा की साजिश व केंद्र सरकार की नीतियों से सतर्क रहने व आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का केंद्र के सत्ता विमुक्त करने का आह्वान किया गया।इसी कड़ी में हुसैनगंज के जदयू कार्यकर्ताओं ने एमएस हाईस्कूल से प्रखंड मुख्यालय तक मार्च निकालकर भाजपा की कार्यशैली से लोगों को अवगत कराया।वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह, तरवारा में प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो, रघुनाथपुर में प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह पटेल, बड़हरिया में प्रखंड अध्यक्ष माधो सिंह, सिसवन में प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र भारती, दारौंदा में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व जदयू नेता अजय सिंह तथा पचरुखी में प्रभुनाथ महतो की अध्यक्षता में रैली निकाली गई।

मौके पर अनिल यादव, संजीव सिंह, मृत्युंजय सिंह, विजय वर्मा, जनार्दन सिंह, नीलू सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदेश सचिव मतीन अहमद, जिला पार्षद सह जिला सचिव अनीता देवी, नन्हे पांडेय, लालबाबू कुशवाहा, प्रदेश महासचिव शंभू प्रसाद, मुखिया अमरनाथ राम, मनोज सिंह, रामाकांत पाठक, शैलेश सिंह, जयराम साहनी, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी,वसीउल्लाह, चंदन कुमार सिंह,अमरनाथ मांझी, डा. मदन, हल्देश्वर सिंह, फौजदार सिंह पटेल आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026