परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सबसे व्यस्ततम जेपी पर बुधवार को एक रुपए लेकर भागने की घटना हुई। चौक पर बुजूर्ग से रुपया छीनकर अचानक एक युवक भागने लगा। इसका आभास होने पर बुजूर्ग ने हो-हल्ला शुरू किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रुपये लेकर भाग रहे युवक को पीछा कर पकड़ लिया। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने युवक को हवाले कर दिया। पीड़ित बुजूर्ग का नाम संपत पाठक बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि बुजूर्ग शहर के ही एक बैंक से पचास हजार रुपए की निकासी कर घर वापस लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह जेपी चौक पहुंचा पहले से ही घात लगाए एक युवक ने रुपए छीन ली। बताया जाता है कि युवक बाइक से था लेकिन भीड़-भाड़ में पकड़े जाने के डर से वह सड़क पर ही बाइक छोड़ पैदल भागने लगा। इधर स्थानीय लोगों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। युवक के पास से बुजूर्ग से झपट्टा मारा हुआ पचास हजार रुपये बरामद कर लिया गया। जबकि युवक के पास उसके अतिरिक्त 21 हजार रुपया और भी मिला जो पुलिस अपने साथ ही लेती गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…